बिजली की फिजूलखर्ची पर ब्रेक! Smart Meter बताएगा कब और कितनी बिजली हो रही खर्च, अब उपभोक्ता खुद रोक सकेंगे बिजली की बर्बादी!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटर अब उपभोक्ताओं को बिजली खर्च पर सीधी नजर रखने का मौका दे रहे हैं। घर में कब ज्यादा बिजली जल रही है और कब कम, इसकी पूरी जानकारी अब खुद उपभोक्ता देख सकेंगे।

स्मार्ट मीटर के जरिए हर 30 मिनट में बिजली खपत का डाटा उपलब्ध होगा। दिनभर में कुल कितनी यूनिट बिजली खर्च हुई और दिन के किस समय सबसे ज्यादा खपत हुई, यह साफ तौर पर दिखाई देगा। इससे उपभोक्ता यह समझ पाएंगे कि गैर जरूरी समय में बिजली ज्यादा तो नहीं जल रही।

Smart Meter Bijli Kharpat Tracking News

अगर किसी वक्त बिजली की खपत सामान्य से ज्यादा नजर आती है, तो उसी समय उपभोक्ता जरूरी कदम उठाकर बिजली की बचत कर सकेंगे। इसका सीधा असर बिजली बिल पर पड़ेगा और खर्च कम हो सकेगा।

प्रदेश में कुल 65 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब 59 लाख घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का काम चल रहा है। अब तक 30 लाख से अधिक घरों में मीटर लगाए जा चुके हैं।

मीटर लगने के बाद सबसे पहले सरकारी विभागों में प्रीपेड सिस्टम शुरू किया जाएगा। इसमें उपभोक्ता को पहले मीटर को रिचार्ज कराना होगा, उसके बाद ही बिजली की खपत होगी। यही नया स्मार्ट प्रीपेड मीटर और पुराने मीटर के बीच सबसे बड़ा अंतर है।

दूसरा अहम बदलाव यह है कि अब उपभोक्ता हर दिन और हर आधे घंटे की बिजली खपत देख सकेंगे। बिजली कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक, एक सामान्य परिवार में रोजाना 12 से 15 यूनिट बिजली खर्च होती है। इसे आधे घंटे में बांटें तो यह 0 से अधिकतम डेढ़ से दो यूनिट तक पहुंचती है।

आधे घंटे के अंतराल में खपत की जानकारी मिलने से यह पता चलेगा कि पिक आवर्स में बिजली सबसे ज्यादा कब खर्च हो रही है। इसी आधार पर खपत को नियंत्रित करने के उपाय किए जा सकेंगे।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर में उपभोक्ता पिछले एक सप्ताह की बिजली खपत भी देख पाएंगे। अगर किसी को लगता है कि उनके घर में सामान्य से ज्यादा बिजली खर्च हो रही है, तो वे बीते सात दिनों की रोजाना खपत की जांच कर सकेंगे।

यदि खपत सामान्य से अधिक पाई जाती है, तो इसकी शिकायत भी की जा सकती है। इसके लिए उपभोक्ता को मोर बिजली एप डाउनलोड करना होगा। एप में जाकर स्मार्ट मीटर खपत वाला विंडो खोलकर पूरी जानकारी देखी जा सकती है।

हालांकि, जिन घरों में अभी स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं, वे इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे। स्मार्ट मीटर लगने के बाद ही उपभोक्ता इस नई सुविधा का उपयोग कर सकेंगे।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J