छग : पति को छोड़ भांजे के साथ लिव इन में रह रही मामी को जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड ने उतारा मौत के घाट ! प्रेमिका की सोशल मीडिया एक्टिविटी से थी चिढ़..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शादी को जन्म-जन्मांतर का पवित्र बंधन माना जाता है, लेकिन जब भरोसा टूटता है तो उसका अंजाम बेहद भयावह हो जाता है।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सामने आई यह घटना रिश्तों की मर्यादा को झकझोर देने वाली है, जहां एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका मामी की बेरहमी से हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, करीब 9 साल पहले पिंकी सोलंकी की शादी भैसामुंडा निवासी शिवदास से हुई थी। शुरुआती वर्षों में उनका वैवाहिक जीवन सामान्य रहा। रोजगार की तलाश में शिवदास अपनी पत्नी पिंकी के साथ अंबिकापुर आ गया। इसी दौरान पिंकी ने एक बेटी को जन्म दिया और परिवार सामान्य रूप से जीवन यापन कर रहा था।

Surajpur Crime News: Illicit Relationship Murder Case Shocks Chhattisgarh

इसी बीच शिवदास का भांजा हेमंत भी काम की तलाश में अंबिकापुर आया और पिंकी व शिवदास के साथ रहने लगा। शिवदास की अनुपस्थिति में पिंकी और हेमंत के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। धीरे-धीरे दोनों के बीच अवैध प्रेम संबंध बन गए और पिंकी अपने पति से अलग होकर हेमंत के साथ रहने लगी। इस रिश्ते से पिंकी ने एक बच्चे को भी जन्म दिया।

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में पिंकी की सोशल मीडिया गतिविधियां हेमंत को खटकने लगी थीं। कई बार मना करने के बावजूद जब पिंकी नहीं मानी, तो आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच ली।

पुलिस के अनुसार, 29 जनवरी को आरोपी के जन्मदिन के दिन उसने अपने इरादों को अंजाम दिया। हेमंत पहले पिंकी को एक होटल ले गया, जहां दोनों ने शराब पी। इसके बाद वह उसे पिलखा पहाड़ स्थित पिकनिक स्पॉट मोरभंज ले गया। जंगल के भीतर ले जाकर आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से पिंकी पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जयनगर पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J