विज्ञापन

छग : ठंड से बचने की एक गलती, परिवार पर भारी पड़ी! सिगड़ी का धुआं बना काल, मासूम समेत 3 की दम घु-टने से मौ-त..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) सूरजपुर जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ठंड से बचने के लिए सिगड़ी जलाकर सोया एक परिवार सुबह कभी नहीं जाग सका। इस दर्दनाक हादसे में मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की दम घु-टने से मौ-त हो गई।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक कवल, उसकी पत्नी कुन्ती और उनकी तीन वर्षीय बेटी ममता प्रधानमंत्री आवास के एक कमरे में सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य दो बच्चों के साथ दूसरे कमरे में थे।

Surajpur Sigdi Dhuaan Hadsa – Masoom Sahit 3 Ki Dardnak Maut

ठंड ज्यादा होने के कारण कवल और उसकी पत्नी ने बंद कमरे में सिगड़ी में कोयला जलाया था। रात भर कमरे में धुआं भरता रहा। सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ।

दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो तीनों अचेत अवस्था में मिले। तब तक कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण दम घु-टने से उनकी मौ-त हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि जिस कमरे में यह हादसा हुआ, वहां कोई रौशनदान या खिड़की नहीं थी। वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं होने से जहरीली गैस बाहर नहीं निकल सकी। कोयला जलने से निकली गैस ने पूरे कमरे को भर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बंद कमरों में अंगीठी या सिगड़ी जलाकर न सोएं, क्योंकि यह जा-नले-वा साबित हो सकता है।

 ठंड से बचाव जरूरी है, लेकिन सावधानी उससे भी ज्यादा जरूरी है। ऐसी घटनाओं से सबक लें और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। स्थानीय खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J