विज्ञापन

रायपुर में “स्वच्छ जल स्वच्छ मन” अभियान का चौथा चरण: महादेवघाट पर 500 सेवादारों ने खारून नदी से निकाला कई टन कचरा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : “स्वछ जल स्वछ मन” का चौथा चरण संपूरण भारतवर्ष के 1500 स्थानो पर चलाया गया

       संत निरंकारी मिशन की शाखा रायपुर द्वारा कल महादेवघाट के तट पर सबेरे 8 बजे से 11 बजे तक  खारून नदी की सफ़ाई में लगभग  500 सेवादारों ने श्रमदान किया। जिसमे कई टन कचरा नदी से निकाला गया। इस पुनीत कार्य में नगर निगम के सफाई मित्रों ने भी योगदान दिया, और कचरा प्रबंधन में सहयोग किया। नदी से निकाला गया कचरा मानव द्वारा ही नदी मे डाला गया था, और ये हमारी ही ज़िम्मेदारी है कि हम जल श्रोतों को बचाएं। इनमे किसी भी प्रकार से गंदा न करें और न किसी को करने दें। 

Swachh Jal Swachh Man Abhiyan Mahadev Ghat Raipur Kharun Nadi Safai Drive

ज़ोनल इंचार्ज श्री गुरबख्श सिंह कालरा जी के आदेश पर संत निरंकारी मिशन के अनुयाई सुबह सबेरे से ही इस पुनीत कार्य हेतु नदी के तट पर पहुँचने लगे।  तीन घंटे में पाँच सौ लोगों द्वारा अर्थात् पंद्रह सौ घंटे के बराबर श्रमदान किया गया। “स्वच्छ जल स्वच्छ मन” का ये चौथा चरण था। यह अभियान आज सम्पूर्णवर्ष के 1500 स्थानो मे चलाया गया।

        निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी कहा करते थे कि “सुंदर धरा पर आये है इसे सुंदर छोड़ के जाना है।“ समाज के लोगों को जागरूक करने हेतु ऐसे आयोजन संत निरंकारी मिशन द्वारा किये जाते हैं,और मानव समाज को प्रेरणा दी जाती है कि जो संसाधन प्रकृति ने हमें दिए है उनका उपयोग हम सही तरीके से करें न कि उन्हें नष्ट करें।

              प्रकृतिक धरोहर को बचाने मे संत निरंकारी मिशन अनेक कार्य जैसे सफाई अभियान, वृक्षा रोपण जैसे कार्य अनेक वर्षों से निरंतर करता आ रहा हैं।

       सेवादल के अधिकारियों द्वारा अलग अलग टीमे बनाकर नदी के सभी ओर भेजी गई ताकि सभी ओर से नदी कि सफाई सुनिशित हो सके।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J