यह भर्ती रायपुर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के तहत की जा रही है। योग्य आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन और आवेदन की जानकारी रायपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://raipur.gov.in/ पर देख सकते हैं।
चयन प्रक्रिया के लिए कार्यालय के गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/nHLLO6ERcgfAosmh9 पर 20 फरवरी से 20 मार्च दोपहर 12 बजे तक आवेदन करना अनिवार्य है। पंजीकृत डाक या ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। केवल गूगल फॉर्म के माध्यम से किया गया आवेदन ही स्वीकार किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को अर्हतादायी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बुलाया जाएगा। आमंत्रित अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र और सभी प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना होगा।
प्रस्तुत दस्तावेजों के परीक्षण के बाद शैक्षणिक योग्यता के कुल प्राप्तांकों की मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। विज्ञापित पदों पर चयन के लिए विभिन्न कक्षाओं के प्राप्तांकों के अनुसार अधिभार की गणना भी की जाएगी।
यदि आप भी योग्य हैं तो समय रहते आवेदन करें और ऐसी ही स्थानीय रोजगार अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



