पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला के दो बॉयफ्रेंड थे। एक प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने दूसरे बॉयफ्रेंड सादिक के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। महिला ने पहले अपने बॉयफ्रेंड जीवन को घर बुलाया और फिर शारीरिक संबंध बनाते समय उसे मौत के घाट उतार दिया।
साजिश के तहत जब जीवन और महिला आपस में संबंध बना रहे थे, तभी बेड के नीचे छिपा दूसरा प्रेमी सादिक बाहर आया और रस्सी का फंदा जीवन के गले में डाल दिया। इसी दौरान महिला ने जीवन के दोनों हाथ कसकर पकड़ लिए। कुछ ही पलों में दम घुटने से जीवन की मौत हो गई।
हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए नाले में फेंक दिया। यह वारदात 1 फरवरी 2026, रविवार की है, जब सरवट फाटक के पास नाले में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। बाद में शव की पहचान हरिनगर, थाना पुरकाजी निवासी 30 वर्षीय संजीव उर्फ जीवन के रूप में हुई।
मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना नई मंडी में हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच के लिए चार विशेष पुलिस टीमें बनाई गईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण और पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में 2 फरवरी 2026 को पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया।
पुलिस ने ग्राम हरसौली, थाना शाहपुर निवासी सादिक पुत्र असगर और सोनिया पत्नी स्वर्गीय रोहित को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि सोनिया और मृतक जीवन के बीच करीब 12 सालों से संबंध थे। बाद में सोनिया के सादिक से भी संबंध हो गए, जिससे विवाद बढ़ता चला गया और आखिरकार हत्या की साजिश रची गई।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



