भिलाई : वैशाली नगर महाविद्यालय के स्नातक तथा स्नातकोत्तर छात्रों का विश्वविद्यालीन परीक्षाओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई वैशाली नगर महाविद्यालय के स्नातक तथा स्नातकोत्तर छात्रों का विश्वविद्यालीन परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन। विदित है कि गत दिनों में हेमचंद दुर्ग विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-25 की स्नातक तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं की प्रवीण्य सूची जारी की। उक्त सूची में इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

Vaishali Nagar PG College Bhilai Students Shined in University Merit List

एम ए राजनीति विज्ञान की रेशमा तथा साक्षी शुक्ला ने प्रवीण्य सूची में क्रमशः सातवां तथा आठवां स्थान प्राप्त किया। एम ए अंग्रजी से मोहम्मद फैज ने प्रवीण्य सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया। होम साइंस विभाग से जीनत खातून ने स्नातक स्तर की प्रवीण्य सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की मार्गदर्शक एवं प्राचार्य डॉ श्रीमती अलका मेश्राम ने छात्रों को उनके प्रदर्शन के लिए तथा महाविद्यालय परिवार को बधाई दी। संबंधित विभाग के प्राध्यापक डॉ मेरिली राय, डॉ रविंदर छाबड़ा, डॉ किरण रामटेके, डॉ आरती दिवान एवं डॉ अमृतेष शुक्ला ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। समस्त महाविद्यालय परिवार ने उक्त छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J