कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिले में 1 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 5 नगर पुलिस अधीक्षक और 30 थाना प्रभारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
ये सभी अधिकारी पार्क, गार्डन, मॉल, प्रमुख बाजार, पर्यटन स्थल और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मौजूद रहेंगे। उद्देश्य साफ है—आम नागरिकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था हर हाल में बनाए रखना।
वहीं, हर साल वैलेंटाइन डे के दौरान प्रेमी युगलों के साथ होने वाली हिं.सा की घटनाओं को लेकर दुर्ग में भीम आर्मी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने मांग की है कि प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और कट्टरपंथी संगठनों की ओर से किसी भी प्रकार की हिं.सा पर सख्त कार्रवाई हो।
भीम आर्मी का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व संस्कृति और मोरल पुलिसिंग के नाम पर प्रेमी युगलों के साथ मार.पी.ट और अभद्र व्यवहार करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ इस बार कठोर कदम उठाए जाएं।
इधर पुलिस ने भी जिले के अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्रों में 33 अतिरिक्त पेट्रोलिंग पार्टियां तैनात की हैं। ये टीमें लगातार गश्त करेंगी और संवेदनशील स्थानों पर नजर बनाए रखेंगी।
इसके अलावा जिले के 21 प्रमुख स्थानों पर फिक्स प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां पुलिस बल लगातार मौजूद रहेगा।
महिला सुरक्षा को लेकर भी विशेष टीम गठित की गई है। महिला सुरक्षा टीम को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है और पार्कों सहित सार्वजनिक स्थानों पर खास निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
डायल-112, कंट्रोल रूम और रिजर्व बल को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके। ट्रैफिक विभाग को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने स्पष्ट कहा है कि जिले में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने, हुड़दंग करने या कानून को हाथ में लेने की कोशिश पर तुरंत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



