सबसे बड़ा बदलाव टैक्स सिस्टम में देखने को मिलेगा। अब पुराने आयकर कानून की जगह नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होगा। इसका मकसद टैक्स प्रक्रिया को आसान बनाना है। अब आईटीआर-3 और आईटीआर-4 भरने वाले लोग 31 अगस्त तक रिटर्न फाइल कर सकेंगे। बिना पेनल्टी के रिवाइज्ड रिटर्न 31 दिसंबर तक और पेनल्टी के साथ 31 मार्च तक भरा जा सकेगा। साथ ही अब ‘असेसमेंट ईयर’ की जगह ‘टैक्स ईयर’ लिखा जाएगा।
अब बड़े लेन-देन पर पैन कार्ड और भी जरूरी हो जाएगा। 5 लाख से ज्यादा की गाड़ी खरीदने, 20 लाख से अधिक की संपत्ति के लेन-देन और महंगे होटल बुकिंग के साथ सालाना 10 लाख से ज्यादा के खर्च पर पैन देना अनिवार्य होगा।
रेलवे यात्रियों के लिए भी नियम सख्त हो गए हैं। अब टिकट कैंसिलेशन पर मिलने वाला रिफंड समय के हिसाब से तय होगा। 72 घंटे पहले कैंसिल करने पर ज्यादा रिफंड मिलेगा, जबकि 24 से 8 घंटे के बीच आधा पैसा कट जाएगा। 8 घंटे से कम समय पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
इसके अलावा एलपीजी सिलेंडर की कीमतें हर महीने की तरह 1 अप्रैल को भी बदलेंगी। हालिया बढ़ोतरी के बाद कई शहरों में कीमत 900 रुपये के पार पहुंच चुकी है। वहीं लोन लेने वालों के लिए भी अप्रैल अहम रहेगा, क्योंकि आरबीआई की बैठक में रेपो रेट में बदलाव होने पर ईएमआई घट या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

