जानकारी के मुताबिक, कारोबारी मकान मालिक की बच्ची के मामले में आरोपी किराएदार सुनील को पुलिस ने घेराबंदी के दौरान पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक दरोगा को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी भी गोली लगने से घायल हुआ। उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना बमरौली कटारा के पास हुई।
बताया जा रहा है कि 29 वर्षीय आरोपी ने 24 मार्च को जूता कारोबारी की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को कनस्तर में भरकर छिपा दिया गया था। करीब 30 घंटे बाद पुलिस ने श*व बरामद किया था। तब से आरोपी फरार था और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले किराए के बकाया को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान बच्ची के चाचा ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया था और कमरे पर ताला लगा दिया था। यह बात आरोपी को नागवार गुजरी और उसने बदला लेने की धमकी दी थी। बाद में उसने इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया।
घटना की शुरुआत तब हुई जब बच्ची घर के बाहर से अचानक लापता हो गई। परिवार ने पहले आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मोहल्ले के CCTV फुटेज खंगाले गए। फुटेज में बच्ची आखिरी बार दुकान से चिप्स लेते नजर आई थी।
पुलिस ने मामले की जांच के लिए 4 टीमें बनाई थीं। एक टीम CCTV खंगाल रही थी, जबकि दूसरी टीम परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान पता चला कि किराएदार सुनील भी बच्ची की तलाश में शामिल था और गुमशुदगी दर्ज कराने थाने भी गया था।
लेकिन जब पुलिस ने घरों की तलाशी शुरू की, तो सुनील अपने कमरे पर ताला लगाकर गायब हो गया। शक होने पर पुलिस ने उसका कमरा खुलवाया, जहां कनस्तर में बच्ची का श*व मिला। ऊपर आटे की बोरी और लाल रंग की रजाई रखी गई थी।
शव मिलने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। जब पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने लगी, तो लोगों ने विरोध किया। इसके बाद लोग सड़क पर उतर आए और फतेहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। करीब 30 मिनट तक हंगामा चलता रहा।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद स्थिति को शांत कराया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

