विज्ञापन

कुवैत जाना था, पहुंच गए कराची! मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच एयर अरेबिया फ्लाइट डायवर्ट, 8 भारतीय यात्री फंसे!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कुवैत पहुंचने की तैयारी थी, लेकिन फ्लाइट सीधे कराची उतर गई। मिडिल ईस्ट में तनाव और एयरस्पेस बंद होने के बीच एयर अरेबिया की एक फ्लाइट पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर डायवर्ट करनी पड़ी, जिससे 8 भारतीय यात्री वहां फंस गए।

जानकारी के मुताबिक, यात्री अजरबैजान के बाकू से कुवैत जा रहे थे। संघर्ष के कारण कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इसी वजह से फ्लाइट को इमरजेंसी में कराची उतारना पड़ा।

कुवैत जाना था, पहुंच गए कराची! एयर अरेबिया फ्लाइट में 8 भारतीय यात्री फंसे

इन आठ भारतीय यात्रियों में केरल के तीन लोग भी शामिल हैं। यह जानकारी नोर्का रूट्स ने दी है, जो गैर-निवासी केरलवासियों के मामलों को देखने वाली राज्य सरकार की एजेंसी है।

अधिकारियों के अनुसार, पालक्काड के कृष्णदास, उनकी पत्नी डॉ. रेश्मी मेनन और उनकी तीन साल की बेटी स्मृति मेनन भी इसी फ्लाइट में सवार थे। यह परिवार बाकू से शारजाह होते हुए कुवैत जा रहा था।

कराची एयरपोर्ट पर फंसे यात्री अब अपनी अगली यात्रा का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि खाड़ी देशों के लिए उड़ानें अभी भी प्रभावित हैं। नोर्का रूट्स ने बताया है कि वे भारत के विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं और यात्रियों को सुरक्षित भारत लाने के प्रयास जारी हैं।

बताया जा रहा है कि कराची से कोलंबो के रास्ते भारत वापसी की योजना पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही खाड़ी क्षेत्र में फंसे एनआरके और उनके परिवारों के लिए हेल्प डेस्क भी शुरू किया गया है, ताकि जरूरी सहायता और जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

मिडिल ईस्ट में जं-ग जैसे हालात के चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी हवाई सेवा नहीं है और दोनों देश एक-दूसरे को अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देते।

तनावपूर्ण माहौल के बीच यात्रियों की चिंता बढ़ी हुई है। अगर आपके परिजन विदेश में हैं तो आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें और घबराने की बजाय सही जानकारी लें। ऐसे ही जरूरी अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J