विज्ञापन

छग के संजय पार्क में आधी रात हड़कंप: आवारा कुत्तों ने 15 हिरणों को नो-च-कर मार डाला, 4 कर्मचारी सस्पेंड

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां संजय पार्क में आधी रात ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। आवारा कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात जंगल की ओर से कुछ आवारा कुत्ते पार्क के भीतर घुस आए। इसके बाद उन्होंने हिरणों को दौड़ा-दौड़ाकर नो-च-ना शुरू कर दिया। इस हमले में कई हिरण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 14 की मौत अगले दिन हो गई, जबकि एक घायल हिरण ने रविवार को दम तोड़ दिया।

अंबिकापुर संजय पार्क में हिरणों पर हमला, 15 हिरणों की मौत का सनसनीखेज मामला

बताया जा रहा है कि पार्क के पीछे बाउंड्री का तार एक जगह से टूटा हुआ था, उसी रास्ते से कुत्ते अंदर घुसे थे। इस दौरान सांभर और उनकी कोठरियों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद प्रशासन ने पार्क को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है।

घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली, जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो हालात देख उनके होश उड़ गए। वन विभाग ने तुरंत वेटनरी डॉक्टरों को बुलाकर सभी मृत हिरणों का पोस्टमार्टम कराया और फिर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

संजय पार्क अंबिकापुर से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित है और साल 1980 में विकसित किया गया था। यहां पहले 31 हिरण, एक नीलगाय और कई पक्षी मौजूद थे। लेकिन इस घटना के बाद अब सिर्फ 16 हिरण ही बचे हैं।

सरगुजा डीएफओ अभिषेक जोगावत ने बताया कि मरने वाले हिरणों में 5 मादा चीतल, 1 नर चीतल, 5 मादा कोटरा, 1 नर कोटरा और 3 नर चौसिंघा शामिल हैं।

लापरवाही सामने आने के बाद सीसीएफ दिलराज प्रभाकर ने डिप्टी रेंजर समेत 4 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि बाउंड्री का तार टूटा होने के बावजूद इसकी जानकारी समय पर नहीं दी गई।

सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में अशोक सिन्हा (डिप्टी रेंजर), ममता परते, प्रतीमा लकड़ा और बिंदू सिंह (वनपाल) शामिल हैं। वहीं रेंजर अक्षपलक ऋषि को नोटिस जारी कर 5 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।

वन विभाग ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। एसडीओ फॉरेस्ट के नेतृत्व में टीम गठित की गई है, जिसे 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

अब पूरे पार्क को सैनेटाइज करने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।


यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J