विज्ञापन

भिलाई में S-E-X रैकेट का भंडाफोड़… किराए के मकान में चल रहा था खेल, पुलिस रेड में 8 लड़कियां बरामद, ग्राहक आपत्तिजनक हालत में मिला!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में किराए के एक मकान से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पिछले करीब तीन महीने से गुप्त तरीके से गंदा धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस ने प्वाइंटर भेजकर पूरे मामले का खुलासा किया और रेड के दौरान एक ग्राहक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। मौके से 8 लड़कियां भी मिलीं, जिन्हें अभिरक्षा में लिया गया है।

यह पूरा मामला दुर्ग जिले के नेहरू नगर क्षेत्र की विद्या विहार कॉलोनी का है। जानकारी के मुताबिक मकान नंबर 146/8 को धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) ने किराए पर लिया था। बताया जा रहा है कि वही इस पूरे नेटवर्क को चला रही थी और बाहर से लड़कियों को बुलाकर यहां ठहराती थी।

Bhilai Kiraye Ke Makan Me Ganda Dhandha Ka Khulasa

पुलिस को सूचना मिलने के बाद मंगलवार रात को प्वाइंटर भेजकर पूरी योजना बनाई गई। जैसे ही पुष्टि हुई, स्मृति नगर चौकी पुलिस और महिला रक्षा टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मकान पर रेड मारी। इस दौरान कमरे के अंदर कई महिलाएं मिलीं और एक ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया।

आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि यहां लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। पुलिस की कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।

जांच में सामने आया कि जिन महिलाओं को अभिरक्षा में लिया गया, उनमें ज्यादातर महिलाएं वेस्ट बंगाल की हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों की युवतियां भी वहां मौजूद थीं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्ट के नियमों के अनुसार उन्हें रिहा कर दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में सरगना धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत और दुर्ग निवासी ग्राहक अमन शेख को गिरफ्तार कर लिया है।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मुताबिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि संचालिका बाहर से लड़कियों को बुलाकर कमरे में रखती थी। इसके बाद ग्राहकों से सौदा तय होने पर लड़कियों को दो से तीन दिन के लिए अलग-अलग जगहों पर भेजा जाता था। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

रेड के दौरान पुलिस ने मौके से एक पल्सर बाइक, 12 मोबाइल, 5500 रुपए नकद और इस अवैध धंधे में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। इसके अलावा कमरे से कई सेफ्टी और हुक्का भी बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में यह भी पता चला है कि संचालिका पिछले दो से तीन महीने से इस मकान में यह अवैध गतिविधि चला रही थी। वह बाहर से लड़कियों को बुलाकर रखती थी और फिर उन्हें अलग-अलग जगहों पर भेजती थी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J