मिली जानकारी के अनुसार, ई-मेल मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया। सुरक्षा के लिहाज से बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। इसके साथ ही साइबर टीम भी सक्रिय हो गई है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे जिला-सत्र न्यायालय के आधिकारिक मेल पर धमकी भरा मैसेज आया था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल और अधिकारी मौके पर पहुंच गए और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।
करीब दोपहर 12 बजे बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर की बारीकी से जांच शुरू की गई। एहतियात के तौर पर एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर तैनात कर दी गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह ई-मेल सौरभ विश्वास नाम की आईडी से भेजा गया है। ऐसे में पुलिस इस नाम से एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले 24 फरवरी को बिलासपुर हाईकोर्ट और बलौदाबाजार जिला कोर्ट को भी इसी तरह की बम धमकी वाला ई-मेल मिला था। उस समय भी पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई थी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
कोर्ट परिसर के आसपास तहसील कार्यालय, कचहरी और कई सरकारी कार्यालयों के साथ बड़ी संख्या में दुकानें भी मौजूद हैं। यही वजह है कि यह इलाका आम दिनों में काफी भीड़भाड़ वाला रहता है। इसे देखते हुए प्रशासन सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।
फिलहाल पुलिस की स्पेशल टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि भेजी गई धमकी में कितनी सच्चाई है और परिसर में किसी तरह की विस्फोटक सामग्री रखी गई थी या नहीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

