विज्ञापन

गरीबी, किराए के घर...59 साल के मकान-मालिक के करतूत से प्रेग्नेंट हुई युवती! यूट्यूब पर गर्भ गिराने का तरीका देख ले ली युवती और बच्चे की जान..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गरीबी और मजबूरी का फायदा उठाते हुए एक मकान-मालिक पर 22 साल की युवती के साथ गलत संबंध बनाने और बाद में हालात बिगड़ने पर मां और बच्चे की जा-न जाने का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार आरोपी सुनील घरडे (59) बीएसपी के रिटायर्ड कर्मचारी का बेटा है। युवती अपनी मां, भाई और बहन के साथ उसके किराए के मकान में रहती थी। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।


कोविड के बाद बदली परिवार की जिंदगी

बताया जा रहा है कि कोविड के दौरान युवती के पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था। पिछले करीब तीन साल से यह परिवार डौंडीलोहारा में किराए के मकान में रह रहा था।

मां मजदूरी करने जाती थी। भाई ठेले में बर्तन धोने का काम करता था और छोटी बहन पढ़ाई करती थी। युवती ज्यादातर घर में ही रहती थी।

मजाक से शुरू हुई बात, फिर बदली नीयत

आरोपी सुनील घरडे अक्सर युवती को लेकर मजाक करता था और कहता था कि वह उससे प्रेम करता है और शादी करवा दो। युवती उसे दादा कहकर बुलाती थी।

सुनील शादीशुदा है और उसके दो बड़े बच्चे भी हैं, लेकिन वह पत्नी और बच्चों से अलग दूसरे घर में रहता था। बताया जाता है कि वह अक्सर घर में टीवी देखता और युवती को बुलाकर पैर दबवाने के लिए कहता था।

पैसे का लालच देकर बनाए संबंध

धीरे-धीरे आरोपी ने युवती को पैसों का लालच देना शुरू किया। बाद में उसने डर दिखाकर उससे संबंध बनाए। कई बार ऐसा होने के बाद युवती प्रेग्नेंट हो गई।

जब युवती के पीरियड बंद हुए तो करीब चार महीने की प्रेग्नेंसी होने पर यह बात मां को पता चली। मां ने आरोपी को बुलाकर पूछा कि उसकी बेटी के साथ क्या हुआ।

आरोपी ने भरोसा दिलाया कि जो गलती हुई है उसे वह ही ठीक करेगा। साथ ही बदनामी का डर दिखाकर इस बात को किसी से भी न बताने के लिए कहा।

यूट्यूब पर खोजता रहा गर्भ गिराने के तरीके

मामले के सामने आने के बाद यह बात भी सामने आई कि आरोपी ने यूट्यूब पर गर्भ गिराने से जुड़े वीडियो कई बार सर्च कर देखे थे। जब उसे कुछ समझ नहीं आया तो उसने बच्चे के जन्म के बाद उसे कहीं फेंकने की योजना बना ली थी।

कानूनी कार्रवाई के डर से युवती को डॉक्टर के पास भी नहीं ले जाया गया। आरोपी लगातार घर से निकालने और थाने जाने पर बर्बाद करने की धमकी देता रहा।

लेबर पेन के दौरान दी पेनकिलर

बताया गया कि 9 मार्च को नौवें महीने में युवती को लेबर पेन शुरू हुआ। उस समय आरोपी मेडिकल दुकान गया और बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर दवाई खरीद लाया।

उसने युवती को दवाई खिला दी, जिससे दर्द और बढ़ गया। बाद में उसने दो और दवाइयां दे दीं। इस दौरान बच्चा आधा बाहर आ चुका था। करीब 15 मिनट बाद युवती की तड़पते हुए जा-न चली गई।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार घरडे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी पहले बात घुमाता रहा, लेकिन बाद में उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली।


यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J