यह पूरी घटना मंगचुआ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पद्देटोला के ग्रामीण पिकअप में सवार होकर खलबत्तर गांव नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी वापस लौट रहे थे, तभी भंवरमरा नेताम टोला के मोड़ पर अचानक वाहन बेकाबू हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मंगचुआ पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है।
पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को पंचनामा कर मॉर्चुरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। थाना प्रभारी प्रदीप कंवर के अनुसार शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और मोड़ को हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



