बताया गया कि ट्रेलर कोरबा के दीपिका से क्लिंकर लोड कर आ रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही पलों में ट्रेलर में आग भड़क उठी। आग तेजी से फैल गई और ट्रेलर चालक अरबाज (28) केबिन के अंदर ही फंस गए। वे बाहर नहीं निकल पाए और आग की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक का शीशा तोड़ा और ड्राइवर संतोष गुप्ता को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रेलर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।
पुलिस के अनुसार, ट्रक से टक्कर के बाद लगी आग में ट्रेलर चालक की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतक की पहचान अरबाज (28) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

