मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बसारी गांव का है, जहां 11 वर्षीय अनुष्का की म-ौ-त पहले रहस्यमय लगी, लेकिन जांच में यह एक सोची-समझी साजिश निकली। चौंकाने वाली बात यह रही कि इसमें उसकी अपनी बड़ी बहन और उसका प्रेमी शामिल पाए गए।
पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय काजल का प्रेम संबंध पड़ोसी गांव के 20 वर्षीय शिवम के साथ था। दोनों की पहचान करीब दो महीने पहले फेसबुक के जरिए हुई थी। होली के समय काजल के पिता को इस रिश्ते की जानकारी मिल गई थी, जिसके बाद उन्होंने काजल का मोबाइल तोड़ दिया और उसे दूरी बनाने के लिए कहा था। इसके बावजूद दोनों चोरी-छिपे संपर्क में बने रहे।
घटना वाले दिन अनुष्का अन्य बच्चों के साथ खेत में मेंथा की रोपाई करने गई थी। इसी दौरान काजल और शिवम पास के खेत में मिल रहे थे। वहीं अनुष्का पहुंच गई और उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।
मासूम ने अपनी बहन से साफ कहा कि वह घर जाकर पापा को सब कुछ बता देगी। यही बात काजल के लिए डर बन गई।
राज खुलने के डर से काजल और शिवम ने मिलकर मासूम का गला द-बा दिया और उसकी जि-न-द-गी खत्म कर दी। घटना के बाद काजल ने खुद को बचाने के लिए अनुष्का के लापता होने का नाटक किया और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें काजल पुलिस के सामने रोती हुई और अनजान बनने का नाटक करती दिखी। लेकिन पुलिस को उसके बयान में विरोधाभास मिला। कड़ाई से पूछताछ के बाद काजल और शिवम ने सच्चाई कबूल कर ली।
पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। लोग अब भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि एक बहन अपने ही रिश्ते को बचाने के लिए इतना बड़ा कदम उठा सकती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



