विज्ञापन

चलती ट्रेन में बहस के बीच गर्लफ्रेंड ने कूद जाऊंगी…” कहकर दी धमकी, गुस्से में प्रेमी ने ट्रेन से दिया धक्का हुई मौत!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। चलती ट्रेन में हुए विवाद के बाद युवक ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौ*त हो गई।

जानकारी के अनुसार बदायूं से बरेली लौटते समय प्रेमी और प्रेमिका के बीच ट्रेन में पीने के पानी को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बहस धीरे-धीरे बढ़ती गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Bareilly Train Incident GRP Investigation

बताया जा रहा है कि इसी दौरान प्रेमिका रुखसाना ने गुस्से में कहा कि देख लेना मैं ट्रेन से कूद जाऊंगी।” इस बात पर युवक को इतना गुस्सा आ गया कि उसने सच में ही उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। ट्रेन से गिरते ही महिला रेलगाड़ी की चपेट में आ गई और उसकी मौ-त हो गई।

यह घटना बरेली सिटी रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है। स्टेशन अधीक्षक से सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुवार शाम करीब 5:40 बजे हुई, जब ट्रेन बरेली सिटी स्टेशन पहुंचने वाली थी।

घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जु-र्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि दोनों के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ था और इसी गुस्से में उसने धक्का दे दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक महिला रुखसाना मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली थी। उसका अपने पति इरफान से पहले ही अलगाव हो चुका था। रुखसाना के दो बच्चे शादाब और समीर हैं, जो इस समय अपने ननिहाल में रह रहे हैं।

बताया गया है कि रुखसाना काफी समय से मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ बरेली के सुभाषनगर इलाके में किराये के मकान में रह रही थी। दोनों सहमति से साथ रह रहे थे।

घटना के दिन दोनों किसी निजी काम से बदायूं गए थे और वहां से 55307 कासगंज-रामनगर पैसेंजर ट्रेन से बरेली लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में दोनों के बीच विवाद हो गया और यह दर्दनाक घटना हो गई।

फिलहाल जीआरपी पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया है और उसके परिवार को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J