विज्ञापन

छग : सनसनीखेज वारदात! गर्लफ्रेंड को गुलाल लगाने पर भड़का गुस्सा! बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने कर दी दो की ह-त्या..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के ग्राम कलचा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां रंग-गुलाल खेलने के दौरान हुआ विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि दो युवकों की जान चली गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला नगरनार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कलचा में मेला आयोजित किया गया था, जहां लोग रंग-गुलाल खेल रहे थे। इसी दौरान दो युवक एक युवती को रंग लगा रहे थे। बताया जा रहा है कि जब इस बात की जानकारी युवती के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों को मिली तो मामला अचानक बिगड़ गया।

बस्तर के ग्राम कलचा में रंग-गुलाल विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई

बताया गया है कि बॉयफ्रेंड समेत चार लोगों ने मिलकर दोनों युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में उमेश बघेल (23) और रोहित बघेल (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वा-र किए गए थे।

कुछ ही देर बाद दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने नगरनार पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि मामले में ह-त्या का अपराध दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J