इस अभियान का निर्देशन पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू कर रहे हैं। ग्रामीण और एकांत इलाकों में स्थित बाड़ियों और फार्म हाउसों की सघन जांच की जा रही है। इसके लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है ताकि बड़े और दुर्गम क्षेत्रों की निगरानी आसानी से की जा सके।
अधिकारियों के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण क्षेत्रों और फार्म हाउसों का उपयोग अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन या भंडारण के लिए न किया जाए। ड्रोन कैमरों के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी संदिग्ध हलचल का तुरंत पता लगाया जा सके।
यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, डीएसपी कौशिल्या साहू और डीएसपी शशिकला उईके के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस की कार्रवाई में घुमंतू लोगों, ठेला और गुमटी लगाने वालों, फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वालों, ईंट भट्ठों में काम करने वाले ठेकेदारों और मजदूरों की जानकारी जुटाकर उनका सत्यापन किया जा रहा है। इसके अलावा फैक्ट्रियों, बाड़ियों और फार्म हाउसों में काम करने वाले मजदूरों तथा किराये के मकानों में रहने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि अभियान के दौरान यदि कहीं भी अवैध गतिविधि या मादक पदार्थों से जुड़ी जानकारी मिलती है तो तुरंत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी रामकृष्ण साहू ने बताया कि जिले में अपराध पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल लगातार बढ़ाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
यह कार्रवाई दुर्ग और बेमेतरा जिलों में सुरक्षा और निगरानी को मजबूत करने के साथ-साथ अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

