विज्ञापन

भिलाई : कोहका तालाब में दर्दनाक हादसा! दोस्तों को नहाता देख पानी में उतरा 16 साल का किशोर, डूबने से चली गई जान

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के कोहका इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां तालाब में नहाने गए एक किशोर की डूबने से जान चली गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कैंप-1 निवासी 16 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत अपने भाई और दोस्तों के साथ कोहका स्थित भेलवा तालाब गया था।

Bhilai Bhelwa Talab Drowning Case

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कैंप-1 निवासी 16 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत अपने भाई और दोस्तों के साथ कोहका स्थित भेलवा तालाब गया था।

परिजनों के मुताबिक, शुरुआत में वह तालाब के बाहर गार्डन में बैठा हुआ था और फोन पर बात कर रहा था। उसी समय उसके दोस्त तालाब में नहा रहे थे। दोस्तों को नहाता देख वह भी तालाब में उतर गया।

बताया जा रहा है कि तालाब में उतरते ही वह गहराई की ओर चला गया और बाहर नहीं निकल सका। परिजनों का कहना है कि तालाब के अंदर उसका पैर किसी चीज में फंस गया था, जिसकी वजह से वह पानी से बाहर नहीं आ पाया।

जब तक दोस्तों और आसपास मौजूद लोगों को उसकी स्थिति का पता चला, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके बाद उसके भाई और दोस्तों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों ने भी मदद की।

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद गुरप्रीत को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद तुरंत उसे इलाज के लिए भिलाई के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में सही तरीके से इलाज नहीं किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची।

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla