बुधवार को परदेशी चौक, रामनगर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और जोरदार विरोध दर्ज कराया। लोगों ने कुछ समय के लिए चक्काजाम कर यातायात भी रोक दिया। उनका साफ कहना है कि 30 फीट चौड़ी सड़क की जरूरत नहीं है, इसे 15 फीट तक ही सीमित रखा जाए।
बघवा मंदिर के पुजारी दीपक शर्मा ने बताया कि इस योजना से कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं। कुछ घर पूरी तरह से टूट सकते हैं। उन्होंने कहा कि यहां कई परिवार ऐसे हैं जिनके बच्चों की पढ़ाई चल रही है या शादी की तैयारी है, ऐसे में अचानक घर छिनने से वे कहां जाएंगे, यह बड़ा सवाल है।
वहीं दुर्गा मंदिर की पंडिताइन विधि शर्मा ने भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि सड़क की जद में मंदिर भी आ रहा है। नहर में पानी नहीं रहता, फिर भी इतनी चौड़ी सड़क बनाने का कोई खास फायदा नजर नहीं आता। पहले 15 फीट सड़क की बात हो रही थी, लेकिन अब अचानक इसे 30 फीट कर दिया गया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे 15 फीट सड़क के लिए तैयार हैं, लेकिन 30 फीट सड़क से उनके घर और धार्मिक स्थल दोनों खतरे में हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उनकी स्थिति को समझते हुए ऐसा फैसला लिया जाए, जिससे किसी को अपना आशियाना न खोना पड़े।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

