विज्ञापन

भिलाई में आधी रात हड़कंप! शख्स ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी और युवक पर गाड़ी चढ़ाने की को-शिश की, गिरफ्तार

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक आरोपी ने कॉलोनी में खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी और एक युवक पर गाड़ी चढ़ाने की को-शिश कर डाली।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आम्रपाली वनांचल सिटी में रहने वाले मंजीत सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रात करीब 2:30 बजे आरोपी लखन साहू ने उनकी स्कार्पियो गाड़ी को चालू किया और कॉलोनी में खड़ी आसपास की करीब आधा दर्जन गाड़ियों को ठोकर मारकर नुकसान पहुंचाया।

Bhilai car attack case accused arrested

जब मंजीत सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो लखन साहू ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की को-शिश की। हालांकि, समय रहते हट जाने से कोई जनहानि नहीं हुई।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। कुरूद रोड कोहका, भिलाई निवासी लखन साहू (55 वर्ष) को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J