विज्ञापन

भिलाई में सरेआम कार स्टंट से हड़कंप! सिविक सेंटर में गोल-गोल घुमाई गाड़ी, VIDEO वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा,कान पकड़कर मंगवाई माफी!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सिविक सेंटर में रविवार को बीच सड़क पर कार से खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।

घटना सिविक सेंटर की है, जहां एक स्विफ्ट कार ड्राइवर भीड़भाड़ वाली सड़क पर तेज रफ्तार में गोल-गोल गाड़ी घुमाता नजर आया। उस समय आसपास काफी लोग मौजूद थे। अचानक हुई इस हरकत से लोग घबरा गए और कई लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

भिलाई सिविक सेंटर में कार से खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल के बाद पुलिस कार्रवाई

स्टंट के दौरान कार ने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा। VIDEO में साफ दिख रहा है कि ड्राइवर तेज रफ्तार में कार घुमा रहा था। जब लोगों ने रिकॉर्डिंग शुरू की तो वह मौके से गाड़ी भगाकर निकल गया। कार का नंबर CG 08 AN 3288 बताया गया है, जो राजनांदगांव पासिंग है।

VIDEO वायरल होने के बाद भिलाई नगर थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने कार ड्राइवर स्वपनील कोठारी (21), निवासी दयानगर रिसाली को हिरासत में ले लिया। कार को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया गया है।

आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस ने युवक से कान पकड़कर माफी मंगवाई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जिन गाड़ियों को नुकसान हुआ है, उनके मालिकों से भी जानकारी ली जा रही है।

सड़क पर इस तरह के स्टंट न सिर्फ खतरनाक हैं, बल्कि दूसरों की जान को भी जोखिम में डालते हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें। ऐसी ही स्थानीय अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J