दुर्ग पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए घर से सोने के आभूषण उठाने वाली युवती को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटी ने घर के भरोसे का फायदा उठाकर यह कदम उठाया।
मामला भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 21 जनवरी को एम नचैयां ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि 2 जनवरी को उनके घर से करीब 8 लाख 59 हजार रुपए के सोने के गहने गायब हो गए थे। जांच में सामने आया कि इस काम में उनकी ही बेटी शामिल है, जिसने कुछ साथियों के साथ मिलकर यह घटना की।
पुलिस ने जांच के दौरान बेटी एम श्यामला (26 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने पूरा मामला स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किए गए गहनों का कुछ हिस्सा फाइनेंस कंपनी में गिरवी रख दिया था और बाकी अपने पास रखा था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से करीब 7 तोला सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

