विज्ञापन

भिलाई में अपहरण की कहानी निकली झूठ! म्यूल खाते के पैसे के लिए नाबालिग ने दोस्तों संग रची पूरी स्क्रिप्ट!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में नाबालिग के अपहरण की कहानी की जांच करते-करते पुलिस के सामने ऐसा सच आया जिसने सभी को चौंका दिया। जांच में पता चला कि नाबालिग ने म्यूल खाते का पैसा चुकाने के लिए अपने ही अपहरण की साजिश दोस्तों के साथ मिलकर रची थी।

भिलाई-3 पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो इस साजिश का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धनबाद और झारसुगड़ा से इस कथित अपहरण मामले में शामिल दो आरोपियों को पकड़ लिया है। जबकि दो अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

Bhilai Fake Kidnapping Mule Account Case

गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। शुरुआत में पुलिस ने नाबालिग के बड़े भाई आशीष ठाकुर की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया था। लेकिन जांच के बाद अब मामले में बीएनएस की धारा 3(5), 318(4) और 62 के तहत नया केस दर्ज किया गया है।

पूछताछ के दौरान नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह म्यूल खाते खरीदकर बेचने का काम करता है। इस बार भी वह ऐसे ही खाते बेचने धनबाद गया था। लेकिन वहां खरीदारों ने खाते लेने से मना कर दिया और एडवांस की रकम वापस मांगने लगे।

बताया गया कि उसे डराया-धमकाया भी गया और घरवालों को फोन लगवाकर पैसे की मांग करवाई गई। हालांकि जब उन्हें पता चला कि घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंच चुकी है, तो डर के कारण उसे छोड़ दिया गया।

पुलिस के अनुसार 3 मार्च को नाबालिग अपने घर से दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए धनबाद के लिए निकला था। 4 मार्च को वहां पहुंचने के बाद उसने अपने बड़े भाई को वाट्सएप कॉल कर बताया कि उसका अपहरण हो गया है और उसे छोड़ने के बदले तीन लाख रुपये मांगे जा रहे हैं।

बाद में बातचीत के दौरान रकम घटाकर 50 हजार रुपये तक की मांग बताई गई। इसी के बाद नाबालिग के बड़े भाई ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सका।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J