विज्ञापन

भिलाई गैस एजेंसी में बवाल: सिलेंडर लेने गए युवक से मारपीट, 3 बाउंसरों पर केस!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के खुर्सीपार इलाके से एक तनावपूर्ण घटना सामने आई है, जहां गैस सिलेंडर लेने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लाइन में लगे अन्य लोगों ने भी नाराजगी जताई।

जानकारी के अनुसार, यह मामला 25 मार्च का है। खुर्सीपार थाना क्षेत्र की शताक्षी गैस एजेंसी में इन दिनों सिलेंडर लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतार लगी हुई थी।


भिलाई गैस एजेंसी में युवक से मारपीट, 3 बाउंसरों पर केस

भीड़ को संभालने के लिए एजेंसी की ओर से बाउंसर तैनात किए गए थे। इसी दौरान लाइन में खड़े एक ग्राहक और बाउंसरों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गया।

घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया। इस घटना से वहां मौजूद अन्य ग्राहक भी नाराज नजर आए।

दुर्गा मंदिर खुर्सीपार निवासी संतोष कुमार बैठा (32) ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह गैस लेने के लिए लाइन में खड़े थे, तभी बाउंसरों ने उनके साथ वाद-विवाद करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट की।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों बाउंसरों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। आरोपियों में हरिओम चौधरी (23), विकास सिंह (27) और विक्की विश्वकर्मा (30) शामिल हैं। सभी को एसडीएम छावनी के समक्ष पेश किया गया।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J