विज्ञापन

भिलाई में छेड़छाड़ से तंग आकर नाबालिग ने छोड़ी पढ़ाई, रास्ता रोककर गाड़ी में बैठाने की कोशिश… आरोपी आखिरकार गिरफ्तार!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक छात्रा के साथ लगातार हो रही छेड़छा…ड़ की घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। आरोपी की हरकतों से इतना परेशान होना पड़ा कि 15 साल की नाबालिग ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया। आखिरकार शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार छावनी थाना पुलिस ने लड़की से छेड़छा…ड़ करने वाले आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू निषाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।

Bhilai Chhedchhad Case

परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिछले करीब एक साल से आरोपी उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। उसकी हरकतों से तंग आकर बेटी ने घर से बाहर निकलना और पढ़ाई के लिए जाना तक बंद कर दिया था।

परिवार की ओर से कई बार आरोपी को समझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

बताया गया कि 12 मार्च को नाबालिग अपनी सहेलियों के साथ बाजार गई थी। जब वह वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में आरोपी मिल गया। उसने लड़की का रास्ता रोक लिया और अ श्ली ल हरकत करने लगा। इतना ही नहीं, आरोपी जबरन उसे खींचकर अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश करने लगा।

उसी समय वहां से लड़की का भाई भी गुजर रहा था। बहन के साथ हो रही अ -श्ली- ल हरकत देखकर उसने तुरंत बीच-बचाव किया। स्थिति बिगड़ते देख आरोपी मौके से भाग निकला।

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J