आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिलाई द्वारा 24 मार्च को एक दिवसीय जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब फेयर जीई रोड स्थित पावर हाउस परिसर में आयोजित होगा, जहां अलग-अलग कंपनियां सीधे भर्ती प्रक्रिया पूरी करेंगी।
जानकारी के मुताबिक इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने साथ 10वीं, 12वीं और ITI की मार्कशीट, जरूरी प्रमाण पत्र और रिज्यूम लेकर पहुंचना होगा।
इस जॉब फेयर में कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। कर्टेल लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ITI पास उम्मीदवारों के लिए ट्रेनी ऑपरेटर पद पर भर्ती की जाएगी, जिसकी जॉब लोकेशन अकोला दुर्ग तय की गई है।
वहीं सत्या ट्रकिंग प्रा.लि. द्वारा डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन और फिटर के कुल 36 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए जॉब लोकेशन रायपुर निर्धारित है।
इसके अलावा रैंडस्टैण्ड इंडिया जैसी बड़ी कंपनियों में भी नौकरी पाने का मौका मिलेगा, जिससे युवाओं को एक ही जगह पर कई विकल्प मिलेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



