विज्ञापन

भिलाई नगर निगम में बजट बैठक के दौरान हंगामा, आयुक्त पर आरोपों के बीच अविश्वास प्रस्ताव पारित, माहौल गरमाया!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई नगर निगम में बजट पेश होते ही माहौल ऐसा गरमाया कि पूरा सदन हंगामे की भेंट चढ़ गया। हालात इस कदर बिगड़े कि आयुक्त को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव तक पारित करना पड़ा।

महापौर नीरज पाल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 8 अरब 38 करोड़ 63 लाख 32 हजार रुपए का अनुमानित बजट पेश किया। लेकिन बजट पर चर्चा शुरू होते ही विपक्षी पार्षदों ने आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए।

Bhilai Nagar Nigam Budget Meeting

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा पार्षद पीयूष मिश्रा ने निगम एक्ट की धारा 54 का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि अलग-अलग मदों में बदलाव कर ठेकेदारों को भुगतान किया गया और नियमों की अनदेखी हुई। इसी दौरान आयुक्त के एक बयान ने माहौल को और भड़का दिया, जब उन्होंने कहा कि “बुद्धि वाली बात होगी तो ही मैं सदन में बैठूंगा”।

इस टिप्पणी को सदन की गरिमा के खिलाफ बताते हुए पक्ष और विपक्ष दोनों ने कड़ा विरोध जताया। नेताप्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने कहा कि सदन के अंदर जो हुआ वह निंदनीय है और इससे सदन का अपमान हुआ है।

वहीं महापौर नीरज पाल ने आरोप लगाया कि आयुक्त ने नियमों की अनदेखी कर ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया और बिना महापौर व सामान्य सभा की अनुमति के 20 से 22 करोड़ के टेंडर जारी किए गए।

हालांकि बैठक के बाद निगम आयुक्त राजीव पांडेय ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ कार्य नियमों के विरुद्ध थे, जिन्हें उन्होंने रोका, इसी कारण उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी भुगतान नियमों के तहत ही किए गए हैं।

आयुक्त ने यह भी कहा कि विशेष सामान्य सभा में तय एजेंडे के अलावा अन्य विषयों पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। यदि किसी को व्यक्तिगत समस्या है तो वह अलग विषय है।

अपने बयान पर सफाई देते हुए आयुक्त ने कहा कि उनका आशय केवल बुद्धिपूर्ण चर्चा से था, लेकिन इस बयान के बाद माहौल और ज्यादा गरमा गया। महापौर सहित पार्षदों ने आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी।

हंगामे के बीच सभापति गिरवर बंटी साहू ने बजट को सर्वसम्मति से पारित घोषित कर दिया। वहीं कांग्रेस और भाजपा पार्षदों ने मिलकर आयुक्त को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J