भिलाई में अब सड़क रोकना पड़ेगा महंगा! सड़क पर रेत-गिट्टी, निर्माण सामग्री रखी तो तैयार रखें जुर्माना,निगम आयुक्त ने दिया साफ संदेश!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में सड़कों पर निर्माण सामग्री या अन्य सामान रखकर रास्ता रोकने वालों पर अब कार्रवाई होगी। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने निरीक्षण के दौरान ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

आयुक्त ने जोन-2 वैशाली नगर के अंतर्गत वार्ड-29 वृन्दा नगर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वृन्दा नगर, शासकीय प्राथमिक शाला बैक लाइन, छपरा मुहल्ला, गंदा तालाब क्षेत्र, अर्जुन नगर और चैता मैदान इलाके में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

Bhilai Nagar Nigam Inspection Action

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जनहित को ध्यान में रखते हुए नालियों और सड़कों पर अवैध कब्जा करने वालों को तुरंत चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने की कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को कहा गया।

सड़क पर निर्माण सामग्री या अन्य सामान रखकर आवागमन में बाधा पैदा करने वालों पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे लोगों से सड़क बाधा शुल्क के रूप में जुर्माना वसूला जाए।

निरीक्षण के दौरान कई जगह घरों के सामने गड्ढे खोदकर पानी भरने और व्यर्थ पानी बहने की स्थिति भी सामने आई। इसे देखते हुए आयुक्त ने निर्देश दिया कि पाइप लाइन के नलों में अनिवार्य रूप से टोटी लगाई जाए, ताकि पानी की बर्बादी को रोका जा सके।

इसके अलावा जिन स्थानों पर कचरा संग्रहण किया जा रहा है, वहां सफाई के बाद चूना, ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने के भी आदेश दिए गए हैं, ताकि मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।

भिलाई और दुर्ग की ऐसी ही स्थानीय खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J