विज्ञापन

भिलाई प्लांट में दर्दनाक हादसा! ट्रक की चपेट में आया मजदूर, इलाज के दौरान मौ-त…अब परिवार को मिलेगा प्रबंधन का सहारा!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई इस्पात संयंत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक ठेका मजदूर की सड़क हादसे में जान चली गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोमवार रात प्लांट परिसर के अंदर रेल मिल क्षेत्र के जीरो कार्बाइड मोड़ के पास हुआ। खुर्सीपार निवासी 55 वर्षीय गोमती प्रसाद साहनी साइकिल से अपने काम पर जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

Bhilai Steel Plant Accident News:

बताया जा रहा है कि CG 04 OM 7139 नंबर का ट्रक रेल पटरी लोड करने के लिए शिपिंग एरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोड़ लेते समय साइकिल सवार मजदूर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि गोमती प्रसाद अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी एक छोटी बेटी है, जिसकी पढ़ाई चल रही है।

हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन ने परिवार की मदद का भरोसा दिया है। प्रबंधन ने मृतक की बेटी की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने, मुआवजा देने और पत्नी को नौकरी देने की घोषणा की है।

वहीं, भट्टी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ऐसी ही स्थानीय खबरों और अपडेट के लिए जुड़े रहें, ताकि आपके आसपास की हर जरूरी जानकारी आप तक पहुंचे।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J