घटना 28 मार्च की बताई जा रही है, जब मोहन ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मौत के पीछे की वजह साफ लिखी थी। इस नोट में मोहन ने कांग्रेस नेता राजू पाल और एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए थे।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जांच के दौरान सामने आया कि मोहन ने आरोपियों से कुछ पैसे उधार लिए थे। इसी पैसों को लेकर उसे लगातार धमकाया जा रहा था और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। सुसाइड नोट में यह भी लिखा था कि उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही थी, जिससे वह पूरी तरह टूट चुका था।
स्मृति नगर चौकी पुलिस ने पहले मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच की। सुसाइड नोट में लिखी बातों और गवाहों के बयान की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता राजू पाल को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले की दूसरी आरोपी महिला की तलाश अभी जारी है।
घटना के दिन मोहन की मां का अस्पताल में ऑपरेशन होना था, लेकिन उसी सुबह घर के अंदर उसका शव मिला। परिजनों ने शुरुआत में ह*त्या की आशंका जताई थी, जिस पर पुलिस ने जांच भी की। हालांकि जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला और पुलिस का कहना है कि यह मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ी प्रताड़ना का है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और बाकी आरोपी को भी जल्द पकड़ने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



