धार्मिक स्थल में घुसकर पहुंचाया नुकसान
मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात शख्स धार्मिक स्थल में घुस गया और वहां तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी ने धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने के साथ ही वहां नशीला पदार्थ रखकर उसकी शुद्धता भंग करने की भी कोशिश की।इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।
पुलिस पहुंची मौके पर, CCTV फुटेज खंगाल रही
घटना की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
जानकारी के अनुसार ट्विनसिटी में इससे पहले भी धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
खुर्सीपार इलाके के एक मंदिर में भी असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया था। उस समय भी इलाके में काफी तनाव का माहौल बन गया था।इसके बाद कातुलबोड क्षेत्र में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल से झंडा हटाने की कोशिश का मामला भी सामने आया था।
इन दोनों मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया था। अब एक बार फिर शंकरपारा में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश सामने आई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



