विज्ञापन

भिलाई में संदिग्ध हालात में युवक की मृ-त्यु! सुसा-इड नोट में दो नाम, परिजनों ने जताई ह-त्या की आशंका

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सुपेला इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक की संदिग्ध हालात में मृ-त्यु की खबर सामने आई। घटना के बाद पूरे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चर्चा  का माहौल है और परिजन इसे साधारण मामला मानने को तैयार नहीं हैं।

जानकारी के अनुसार, सुपेला थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले मोहन रामटेक (42 साल) का शव उसके किराए के घर में फंदे से लटका मिला। मोहन पिछले तीन महीनों से यहां रहकर पेंटिंग का काम कर रहा था। शुरुआती तौर पर इसे सुसा-इड माना जा रहा है, लेकिन घटनास्थल से मिले कुछ संकेतों ने मामले को उलझा दिया है।


युवक की संदिग्ध मृ-त्यु का मामला, जांच जारी

शनिवार सुबह जब मकान मालिक को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घर की तलाशी के दौरान एक सुसा-इड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें राजू पाल और सोनिया गोस्वामी के नाम लिखे मिले। इन नामों के सामने आने से शक और गहरा गया है।

मृतक के भाई नवीन रामटेके ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मोहन के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला ह-त्या जैसा लग रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के समय घर में कोई नहीं था, क्योंकि परिवार के सभी सदस्य भिलाई के एक अस्पताल में मां के ऑपरेशन के लिए गए हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मृ-त्यु के असली कारण का पता चल सके।

एएसपी सुखनंदन राठौर के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सुसा-इड नोट की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह सुसा-इड है या फिर ह-त्या। फिलहाल पुलिस दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

इस घटना ने पूरे इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ सुसा-इड नोट में नाम सामने आ रहे हैं, तो दूसरी तरफ परिजन इसे ह-त्या बता रहे हैं। अब सभी की नजर जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जो इस रहस्य से पर्दा उठाएगी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J