राजीव नगर, भिलाई निवासी सौरभ सोनकर होली के दिन अपने परिजनों के साथ था। उसने दिनभर परिवार और दोस्तों के साथ होली खेली, लेकिन रात में घर के भीतर फां-सी के फंदे पर उसकी लाश मिली।
अस्पताल के बाहर जुटी भीड़
अस्पताल के बाहर कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। बड़ी संख्या में परिजन और जानने वाले वहां पहुंच गए थे। पहले शव को दूसरे अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन बाद में उसे उसी अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाया गया।
परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना और वैशाली नगर थाना पुलिस अपनी-अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घर का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
फिलहाल सुसा.इड के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया।
इस दुखद घटना से पूरा इलाका गमगीन है। ऐसी ही स्थानीय खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



