विज्ञापन

चोरी का अनोखा तरीका! महिलाओं की गैंग ने मंदिर में गहनों को चुराकर प्रा*&%वेट पार्ट में छिपाए! एक्स-रे में खुला पूरा राज..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थांन,भीलवाड़ा जिले से चोरी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच महिलाओं के गले से सोने के गहने पार कर लिए गए। बाद में जब पुलिस ने जांच की तो पूरा राज एक्स-रे रिपोर्ट में खुलकर सामने आया।

जानकारी के अनुसार कोटड़ी थाना क्षेत्र में 11 मार्च को शीतला सप्तमी का त्योहार मनाया जा रहा था। इस मौके पर मेवाड़ के प्रसिद्ध चारभुजा मंदिर में रंगोत्सव का बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ था। मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालु रंग खेलने और पूजा करने पहुंचे थे।


इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए मध्य प्रदेश की बाछड़ा गैंग ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। गैंग की महिलाओं ने मौके का फायदा उठाकर कई महिलाओं के गले से सोने के मंगलसूत्र और छोटे-छोटे मोतियों वाले आभूषण पार कर लिए।

पीड़ित महिला प्रार्थना राधा अहीर ने तुरंत कोटड़ी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पीछे कुछ महिलाएं आ रही थीं और अचानक उनके गले से मंगलसूत्र और अन्य जेवर काटकर ले गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। शाहपुरा एएसपी राजेश आर्य और कोटड़ी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई।

पुलिस ने सबसे पहले मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद रात में गश्त के दौरान एक संदिग्ध कार पर नजर पड़ी। कार में छह महिलाएं और एक पुरुष ड्राइवर मौजूद था। शक होने पर पुलिस ने कार रोककर सभी से पूछताछ की।

कड़ी पूछताछ के दौरान सभी ने चोरी की घटना कबूल कर ली। उन्होंने बताया कि वे मध्य प्रदेश के मनासा जिले से आई बाछड़ा गैंग की सदस्य हैं। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब कोटड़ी सरकारी अस्पताल में इन महिलाओं का मेडिकल चेकअप और एक्स-रे कराया गया। एक्स-रे रिपोर्ट देखते ही पुलिस भी चौंक गई। 32 वर्षीय महिला के प्राइवेट पार्ट में चमकती धातु दिखाई दी।

इसके बाद महिला को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां महिला डॉक्टरों की टीम ने सावधानी के साथ उसके प्राइवेट पार्ट से चोरी का मंगलसूत्र और अन्य सोने के आभूषण बाहर निकाले।

कोटड़ी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि उनके सामने इस तरह की घटना पहली बार आई है। उन्होंने कहा कि एक्स-रे रिपोर्ट से ही पूरा मामला सामने आया, वरना यह पता लगाना मुश्किल था कि गहने कहां छिपाए गए हैं।

पुलिस ने इस मामले में मध्य प्रदेश की बाछड़ा गैंग के कार ड्राइवर 31 वर्षीय शानू समेत 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं में 20 वर्षीय वर्तिका, 52 वर्षीय बरजी, 60 वर्षीय बसंती, 28 वर्षीय, 20 वर्षीय पायल बाछड़ा और 32 वर्षीय सपना बाछड़ा शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस इन सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राजस्थान और अन्य प्रदेशों में हुई चोरी की घटनाओं से इनका कोई संबंध है या नहीं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J