घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक युवक को बिना हेलमेट और जरूरी कागजात के बाइक चलाते हुए रोका गया।
इसी बीच युवक की पत्नी भी थाने पहुंच गई। पहले दोनों ने पुलिस से गाड़ी छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन जब बात नहीं बनी तो महिला अचानक ‘माता आने’ जैसा व्यवहार करने लगी। वह जोर-जोर से चिल्लाने और झूमने लगी, जिससे थाने में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
महिला के इस व्यवहार से पुलिसकर्मी भी असहज हो गए। स्थिति को संभालने के लिए एक पुलिसकर्मी ने महिला को 50 रुपये की भेंट दी। इसके बाद बिना चालानी कार्रवाई आगे बढ़ाए, युवक को समझाइश देकर बाइक की चाबी लौटा दी गई।
पूरा घटनाक्रम अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

