विज्ञापन

हॉस्टल में सनसनी! 3 स्कूली छात्राएं निकलीं गर्भवती! परीक्षा दिलाने पहुंची तो मामले का हुआ खुलासा, पोटा केबिन की निगरानी पर उठे बड़े सवाल?

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पोटा केबिन छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाली तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं। मामला सामने आते ही शिक्षा विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक छात्रावास में रहने वाली तीन छात्राओं के गर्भवती होने का खुलासा उस समय हुआ जब वे परीक्षा देने पहुंचीं। शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि इनमें से दो छात्राएं 12वी कक्षा की हैं, जबकि एक छात्रा 11वी कक्षा में पढ़ाई कर रही है। बताया जा रहा है कि 12वी की दोनों छात्राएं हाल ही में आयोजित बोर्ड परीक्षा में भी शामिल हुई थीं।


Bijapur Pota Cabin Hostel Student Case

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि तीनों छात्राएं करीब तीन से पांच महीने की गर्भवती हैं। जानकारी के अनुसार 2 छात्राएं नाबालिग बताई जा रही हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

मामले की जांच में एक और अहम बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा इन छात्राओं के गर्भवती कार्ड भी बनाए गए थे। इसके बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि जब स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी थी, तो छात्रावास प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों तक यह सूचना समय पर क्यों नहीं पहुंची।

घटना सामने आने के बाद छात्रावास की अधीक्षिका ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह घटना उनके कार्यकाल की नहीं है। उनका कहना है कि संबंधित छात्राएं कई बार छात्रावास से अनुपस्थित रहती थीं, इसलिए उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई।

इस घटना के बाद छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि यदि छात्राएं लंबे समय से गर्भवती थीं, तो इसकी जानकारी प्रबंधन को समय रहते क्यों नहीं मिली और इसकी जिम्मेदारी किसकी है।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम पोटा केबिन छात्रावास पहुंची और वहां मौजूद कर्मचारियों व संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ पाएगी।

ऐसी ही छत्तीसगढ़ की बड़ी और स्थानीय खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें!

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J