विज्ञापन

चपरासी का बड़ा कारनामा! वेतन के नाम पर 15 महीने में 29 लाख का किया खेल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) बिलासपुर के शिक्षा विभाग से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कोटा ब्लॉक में पदस्थ एक चपरासी पर 15 महीनों में 29 लाख से अधिक रुपए की आर्थिक गड़बड़ी करने का आरोप लगा है।

जानकारी के मुताबिक, तत्कालीन और वर्तमान बीईओ ने कार्यालय में पदस्थ चपरासी को डीडीओ यानी आहरण एवं संवितरण अधिकारी के अधिकार सौंप दिए थे। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने अपने बैंक खाते में वेतन के नाम पर 29 लाख 62 हजार 322 रुपए की अतिरिक्त राशि जमा करा ली।

बिलासपुर शिक्षा विभाग में चपरासी द्वारा 29 लाख रुपए की आर्थिक गड़बड़ी का मामला

बताया गया है कि संबंधित भृत्य पिछले 10 से 15 वर्षों से वेतन बिल बनाने का काम देख रहा था।मामले में संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन ने बिलासपुर के वरिष्ठ कोषालय अधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान वित्तीय गड़बड़ी सामने आई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने एक से अधिक आरोपियों के खिलाफ वित्तीय अनियमितता और दस्तावेजों से छेड़छा.ड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

कोटा बीईओ कार्यालय में पदस्थ देवेन्द्र कुमार पालके मेकर आईडी से वेतन तैयार करता था। मूल रूप से वह भृत्य है। आरोप है कि वह अधिकारियों की चेकर आईडी और डिजिटल सिग्नेचर का भी उपयोग कर रहा था।

नियमों के अनुसार बिलों का सत्यापन आहरण एवं संवितरण अधिकारी को करना था, लेकिन यहां चपरासी स्वयं बिल तैयार करता, स्वयं पास करता और कोषालय भेज देता था।

संचालनालय कोष एवं लेखा व पेंशन द्वारा डेटा के रैंडम परीक्षण में पाया गया कि एक चपरासी के वेतन में असामान्य बढ़ोतरी हुई है।

जांच में सामने आया कि सितंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच आरोपी ने 25.04 लाख रुपए अतिरिक्त निकाले। इसके बाद मार्च 2025 से नवंबर 2025 के बीच 4.57 लाख रुपए और निकाले गए। कई महीनों में तो उसके खाते में 4.95 लाख रुपए तक की राशि ट्रांसफर हुई।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J