विज्ञापन

छग में तंत्र-मंत्र का खौफनाक अंजाम! नये चाकू से रेत लिया खुद का गला! पूजा कमरे में मिला शख्स लहूलुहान, परिवार में मचा हड़कंप..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक शख्स की जान चली गई। पूजा कमरे में उसका लहूलुहान हालत में मिलना पूरे परिवार के लिए सदमे जैसा बन गया।

जानकारी के मुताबिक, पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा निवासी चंदन नट (45) भीख मांगकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मंगलवार को भी वह रोज की तरह भीख मांगने निकला और शाम करीब 6 बजे घर लौटा।

Bilaspur Tantra Mantra Case

घर पहुंचने के बाद वह अपने बड़े भाई के साथ बैठकर बीड़ी पीते हुए बातचीत करता रहा। भाई के जाने के बाद वह घर के अंदर बने पूजा कमरे में चला गया।

शाम करीब 7 बजे उसकी बहू किसी काम से पूजा कमरे की ओर गई। जैसे ही उसने अंदर देखा, उसके होश उड़ गए। चंदन वहां खून से लथपथ पड़ा था। यह दृश्य देखते ही बहू चीख पड़ी।

आवाज सुनकर बेटा सुल्तान और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। सभी ने उसे जिंदा समझते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर से डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। रात होने की वजह से शव को मौके पर ही रखा गया और बुधवार सुबह जांच की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, चंदन अक्सर पूजा-पाठ में लगा रहता था। बताया जा रहा है कि वह रात में चाकू खरीदकर घर लाया था और उसी के जरिए तंत्र-मंत्र के चक्कर में खुद को नुकसान पहुंचाया। करीब 4 महीने पहले भी उसने अपना हाथ काटकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J