विज्ञापन

थार के शौक में दोस्तों ने रच दी बड़ी साजिश! नाबालिग से ही घर का 15 तोला सोना उड़वाया, 5 चढ़े पुलिस के हत्थे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर में महंगी थार गाड़ी खरीदने का शौक कुछ युवकों को सीधे सलाखों तक ले गया। दोस्तों की बनाई योजना में एक नाबालिग को ही अपने घर से सोना निकालने के लिए फंसा दिया गया।

मामला सरकंडा क्षेत्र का है, जहां नाबालिग युवकों के एक समूह ने अपने ही दोस्त को निशाना बनाया। आरोपियों ने पहले नकली जेवर दिखाकर उसे भरोसे में लिया और फिर धीरे-धीरे घर से करीब 15 तोला सोना निकलवाया। बाद में जब सोना लाना बंद हुआ तो उसे डराने-धमकाने की कोशिश भी की गई।

थार के लिए सोना चोरी मामला

इस पूरे मामले की शिकायत बहतराई निवासी और भारतीय सेना से रिटायर्ड सुशील कुमार शर्मा ने 14 मार्च को सरकंडा थाने में दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और कम समय में ही आरोपियों तक पहुंच गई।

जांच में सामने आया कि सभी दोस्तों ने मिलकर थार गाड़ी खरीदने के लिए अपने-अपने घरों से सोना लाने की योजना बनाई थी। इसी योजना के तहत सुशील शर्मा के बेटे को झांसे में लेकर उससे घर का असली सोना मंगवाया गया। हालांकि, सोना बेचने के बाद भी रकम गाड़ी खरीदने के लिए पूरी नहीं हो सकी और आरोपियों ने पैसे खर्च कर दिए। इसके बाद वे फिर से सोना लाने का दबाव बनाने लगे।

पुलिस के मुताबिक, जनवरी से मार्च के बीच करीब 15 तोला सोना अलग-अलग लोगों को बेचा गया। सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की टीम ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया और चोरी किया गया पूरा सोना बरामद कर लिया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि खुशबू अग्रवाल नाम की महिला ने नाबालिगों से 5 तोला से ज्यादा सोना कम दाम में खरीदा था। कुछ सोना गिरवी रखकर भी पैसे जुटाए गए थे।

पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिग समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला खरीदार भी शामिल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J