जानकारी के मुताबिक, कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में पिछले 5 दिनों में 5000 से ज्यादा मुर्गे–मुर्गियों की मृत्यु के बाद जांच कराई गई थी। रायपुर से आई 3 सदस्यीय टीम ने सैंपल जांच के लिए भेजे, जिसकी रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।
प्रशासन ने संक्रमित क्षेत्र में मौजूद पक्षियों और उनसे जुड़े सभी उत्पाद जैसे दाना, अंडा और अन्य सामग्री को नष्ट करने के लिए 9 सदस्यीय कमेटी बनाई है। इस टीम की जिम्मेदारी डॉक्टर आरके गुप्ता को सौंपी गई है।
साथ ही स्थानीय स्तर पर लोगों को सतर्क करने के लिए साइन बोर्ड लगाने और लक्षणों व बचाव को लेकर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। विभिन्न विभागों को मिलकर तय गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।
संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इनफेक्टेड और सर्विलांस जोन में पोल्ट्री उत्पादों की खरीदी-बिक्री और परिवहन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। चेक पोस्ट बनाकर निगरानी तेज कर दी गई है।
इसके अलावा, पोल्ट्री से जुड़े व्यवसाय करने वाली दुकानों को भी बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में 24 घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूम भी स्थापित किए जा रहे हैं और रैपिड रिस्पांस टीमों को सक्रिय किया गया है।
👉 अगर आप इस क्षेत्र में रहते हैं, तो सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। ऐसी जरूरी खबरों के लिए जुड़े रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

