छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने साफ किया है कि 14 मार्च 2026 को हुई हिंदी परीक्षा अब अमान्य मानी जाएगी। इस परीक्षा को दोबारा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।
दरअसल, 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया और कुछ अखबारों में हिंदी विषय के सेट ‘B’ का प्रश्नपत्र बाहर आने की खबरें सामने आई थीं। मामले को गंभीर मानते हुए इसकी सूचना साइबर थाने में दी गई और सिटी कोतवाली में FIR दर्ज कराई गई।
इसके बाद 23 मार्च 2026 को परीक्षा समिति की बैठक हुई। जांच के आधार पर यह फैसला लिया गया कि परीक्षा को रद्द किया जाए। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि पेपर पहले से बाहर आ चुका था।
अब विद्यार्थियों को फिर से परीक्षा देनी होगी। मंडल ने नई तारीख 10 अप्रैल तय की है। परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। छात्रों को 9 बजे तक केंद्र पहुंचना होगा, 9:05 बजे उत्तर पुस्तिका और 9:10 बजे प्रश्नपत्र दिया जाएगा, जबकि 9:15 बजे से लिखना शुरू होगा।
मंडल ने छात्रों को सलाह दी है कि वे नई समय-सारणी के अनुसार तैयारी करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर तारीख और समय में बदलाव हो सकता है, और किसी भी अवकाश के बावजूद परीक्षाएं तय समय पर ही होंगी।
इस फैसले से हजारों छात्रों की तैयारी और पूरा शेड्यूल प्रभावित हुआ है। सभी को अब एक बार फिर हिंदी परीक्षा के लिए तैयार होना होगा।
मामले की पड़ताल में सामने आया कि 13 मार्च की रात एक टेलीग्राम ग्रुप में हिंदी पेपर की तस्वीर शेयर की गई थी। कुछ ही मिनटों में यह हजारों छात्रों तक पहुंच गई। इमेज में 15 सवाल थे और पेपर के सेट ‘B’ से मेल खाते थे।
14 मार्च को जब परीक्षा शुरू हुई, तो वही सवाल उसी क्रम में पूछे गए। इससे साफ हुआ कि पेपर परीक्षा से करीब 10 घंटे पहले ही बाहर आ चुका था।
फिलहाल साइबर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह मामला एक जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि कई जगहों से इसी तरह की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



