विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब 3 महीने का राशन एक साथ मिलेगा, आदेश जारी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में राशन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब हितग्राहियों को तीन महीने का राशन एक साथ देने का आदेश जारी कर दिया गया है, जिससे लोगों में चर्चा तेज हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अन्त्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित और निशक्तजन राशनकार्डधारियों को उनकी पात्रता अनुसार तीन माह का चावल एकमुश्त दिया जाएगा। इसके लिए सभी उचित मूल्य दुकानों में इसकी सूचना अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि हर कार्डधारी तक यह जानकारी पहुंच सके।

छत्तीसगढ़ राशन अपडेट: 3 महीने का चावल एक साथ वितरण का आदेश

इधर रायपुर जिले में भंडारण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि नागरिक आपूर्ति निगम समय पर खाद्यान्न का भंडारण नहीं कर पा रहा है। इससे पहले भी दो महीने का चावल एक साथ देने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उसका वितरण पूरी तरह नहीं हो सका।

अब विभाग ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम और मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के अंतर्गत अप्रैल, मई और जून तक का राशन एक साथ देने के निर्देश जारी किए हैं।

सामान्य राशनकार्डधारियों के लिए चावल के साथ शक्कर और नमक का वितरण भी स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार अप्रैल से जून तक अलग-अलग माह के हिसाब से किया जाएगा।

साथ ही, हर महीने मिलने वाले चावल की रसीद ई-पॉस मशीन से निकालकर हितग्राहियों को देना अनिवार्य किया गया है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J