पार्टी हाईकमान ने 6 राज्यों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा का नाम शामिल है। लंबे मंथन और विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया।
काफी समय से यह चर्चा थी कि राज्यसभा के लिए संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक समीकरणों के साथ मातृशक्ति को प्राथमिकता दी जा सकती है। इसी कड़ी में महिला प्रतिनिधित्व को महत्व देते हुए लक्ष्मी वर्मा के नाम पर मुहर लगी।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार पार्टी ‘मातृशक्ति’ को आगे बढ़ाने के मूड में थी। संगठन में सक्रिय भूमिका और महिला वर्ग में मजबूत पकड़ को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उनके नाम पर सहमति जताई।
हालांकि नारायण चंदेल और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी भी मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। दोनों का संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक पृष्ठभूमि प्रभावशाली रही है, लेकिन महिला प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देने की रणनीति ने समीकरण बदल दिए।
शुरुआती पैनल में लक्ष्मी वर्मा, नारायण चंदेल, सरोज पांडेय, भूपेंद्र सवन्नी, किरण बघेल, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी और निर्मल के नाम शामिल थे। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद तीन नाम शॉर्टलिस्ट किए गए और अंततः लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया।
वर्तमान में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में 5 सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें से दो सांसदों का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है, जबकि अन्य दो सदस्यों का कार्यकाल 2028 और 2030 तक जारी रहेगा।
9 अप्रैल 2026 तक जिन सांसदों का कार्यकाल है, उनमें फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी शामिल हैं, जो कांग्रेस से हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून 2028 तक है। भाजपा से देवेन्द्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक निर्धारित है।
छत्तीसगढ़ की इस राजनीतिक हलचल पर आपकी क्या राय है? प्रदेश की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें|
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

