विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के 10 हजार होमगार्ड जवानों को बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट ने कहा– पुलिस के बराबर मिलेगा वेतन और सुविधाएं..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के हजारों होमगार्ड जवानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से समान वेतन की मांग कर रहे जवानों के पक्ष में अब सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने ‘समान काम-समान वेतन’ के सिद्धांत के आधार पर उन्हें पुलिसकर्मियों के बराबर वेतन और सुविधाएं देने का आदेश दिया है।

बताया जा रहा है कि यह फैसला राज्य के लगभग 10 हजार होमगार्ड जवानों को सीधा फायदा पहुंचाने वाला है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि होमगार्ड जवानों को पुलिसकर्मियों के समकक्ष वेतन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Chhattisgarh Home Guard Salary Decision

दरअसल, साल 2022 में बिलासपुर जिले में कार्यरत होमगार्ड जवानों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने याचिका दायर कर समान काम करने के बावजूद कम वेतन मिलने का मुद्दा उठाते हुए समान वेतनमान की मांग की थी।

मामले की सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने भी होमगार्ड जवानों के पक्ष में फैसला सुनाया और राज्य सरकार को समान वेतनमान देने का निर्देश दिया था। लेकिन आदेश का पालन तय समय में नहीं होने पर दो होमगार्ड जवानों ने सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका दायर कर दी।

इसके बाद सरकार ने उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए रिट अपील दाखिल की, लेकिन उच्च न्यायालय ने उसे भी खारिज कर दिया। मामला आगे बढ़ते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां राज्य सरकार ने विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की एसएलपी को खारिज करते हुए आदेश बरकरार रखा और तीन महीने के भीतर इस फैसले का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह फैसला आने के बाद प्रदेश के हजारों होमगार्ड जवानों में राहत और खुशी का माहौल बताया जा रहा है।
ऐसी ही स्थानीय और जरूरी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें|

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J