विज्ञापन

छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: कांग्रेस से फूलो देवी फिर उम्मीदवार, भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस ने एक बार फिर फूलो देवी नेताम पर भरोसा जताया है, जबकि भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस से फिर फूलो देवी को मौका

छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वे वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं। जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें उनका नाम भी शामिल है। इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें दोबारा टिकट देकर विश्वास दोहराया है।

छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से फूलो देवी और भाजपा से लक्ष्मी वर्मा उम्मीदवार घोषित

पार्टी हाईकमान ने संभावित नामों पर गंभीर मंथन किया था। चर्चा में PCC अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री टीएस सिंह देव के नाम भी शामिल रहे। इन सभी चर्चाओं के बीच आखिरकार फूलो देवी नेताम को उम्मीदवार बनाया गया।

भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी हाईकमान ने सात नामों के पैनल में से तीन नामों को अंतिम रूप दिया था। इनमें लक्ष्मी वर्मा, नारायण चंदेल और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी शामिल थे।

अंततः पार्टी ने लगभग 30 वर्षों से सक्रिय राजनीति में काम कर रही लक्ष्मी वर्मा को टिकट दिया।

भाजपा में पहले से चर्चा थी कि राज्यसभा के लिए संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए मातृशक्ति को अवसर दिया जाएगा। इसी सोच के तहत महिला उम्मीदवार को चुना गया।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J