गुरुवार को रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया गया। इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। योजना के तहत राज्य सरकार पुराने बकाया बिजली बिल पर भारी छूट दे रही है।
बताया जा रहा है कि कई उपभोक्ता ऐसे हैं जो किसी कारणवश अपना बिजली बिल जमा नहीं कर पाए और समय के साथ उनका बकाया बढ़ता चला गया। ऐसे लोगों को राहत देने के लिए यह योजना काफी मददगार साबित होगी। इस योजना से छत्तीसगढ़ के करीब 29 लाख उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।
बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कोरोना काल के दौरान आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बहुत से लोग अपना बिजली बिल नहीं भर पाए थे। इसी वजह से उनका बकाया धीरे-धीरे बढ़ता गया। अब सरकार ऐसे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए इस योजना के माध्यम से बड़ी छूट दे रही है।
यदि किसी उपभोक्ता का बिजली बिल ज्यादा हो गया है और वह एक साथ भुगतान नहीं कर पा रहा है, तो उसे किस्तों में भुगतान करने की सुविधा भी दी जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को बकाया चुकाने में आसानी होगी।
जानकारी के अनुसार, इस योजना का लाभ 29 जून 2026 तक लिया जा सकता है। बिजली बिल का भुगतान करने के लिए उपभोक्ताओं को बिजली विभाग की वेबसाइट पर जाकर पंजीयन करना होगा।
बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को करीब 75 प्रतिशत तक बिजली बिल में छूट मिल सकती है, जिससे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
अगर आपके आसपास भी किसी का बिजली बिल बकाया है, तो यह खबर उनके लिए राहत भरी हो सकती है। ऐसी ही लोकल और जरूरी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



